Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में विदेशों से मंगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट और टैंकर : सीएम अरविंद केजरीवाल
All markets will be able to open in Delhi from Monday as before, all restrictions removed

दिल्ली में विदेशों से मंगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट और टैंकर : सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केस के कारण लगातार ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह बताया कि वह दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए कैसे प्लान बना कर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही बेड की हो रही कमी को देखते हुए आइसीयू बेड के बढ़ाने पर भी सरकार का एक्शन प्लान जनता के सामने रखा।

सीएम केजरीवाल मंगलवार को कोरोना को लेकर डिजिटल प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने दिल्लीवासियों को यह भरोसा दिलाया कि दिल्ली में ऑक्सीजन बेड की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर ICU बेड तैयार कर रही है। वहीं जीटीबी अस्पताल के सामने वाले राम लीला ग्राउंड में 500 ICU BED तैयार हो रहे हैं। 200 ICU बेड राधा स्वामी सत्संग ब्यास में तैयार हो रहे हैं। कुल 1200 ICU बेड 10 मई तक तैयार हो हो जाएंगे।

इसके साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भी दिल्ली सरकार लगातार हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को सीएम ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया कि ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है। केंद्र सरकार भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चला कर देश के हर कोने में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है। दिल्ली को भी ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार इन ऑक्सीजन एक्सप्रेस से करने की कोशिश हो रही है, ताकि राजधानी के हालात जल्द से जल्द सुधर सके। बीते कुछ दिनों में दिल्ली-सहित एनसीआर के कुछ इलाकों में अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत की खबर देखने को मिल रही है।

 

source link


Leave a Reply