Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए अध्यक्ष

नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए अध्यक्ष

नेशनल न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा इस पद के लिए किसी और नेता ने नामांकन नहीं किया, इसलिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।

बीजेपी ने जारी किया बयान
बीजेपी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। पार्टी के 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव होने के बाद तय नियमों के अनुसार नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि सभी नामांकन पत्र सही और वैध पाए गए। नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम सामने आया है। इसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

पीएम मोदी-शाह समेत सभी नेताओं का समर्थन मिला
नितिन नबीन के नामांकन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला। नामांकन के दौरान नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे।


Leave a Reply