Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing लोगों के लिए राहत की खबर : LPG सिलेंडर सस्ता हुआ

लोगों के लिए राहत की खबर : LPG सिलेंडर सस्ता हुआ

नेशनल न्यूज़ : नए महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब और देशभर के उपभोक्ताओं को राहत की खबर मिली है। सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपए की कमी की है। यह कटौती रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से बढ़ती गैस कीमतों से परेशान थे। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत इस बार भी बिना बदलाव के बनी हुई है, जिससे आम घरों को कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिल पाई।

चंडीगढ़ में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1,599.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले यह 1,609.50 रुपए था। लुधियाना में इसकी नई कीमत 1663 रुपए , जालंधर में 1679 रुपए और अमृतसर में 1689.50 रुपए हो गई है। देशभर में घरेलू LPG की कीमतें अभी भी 850 रुपए से 960 रुपए के बीच बनी हुई हैं। प्रमुख शहरों में दरें इस प्रकार हैं, जिसमें दिल्ली 853 रुपए, मुंबई 852.50 रुपए, लखनऊ 890.50 रुपए, अहमदाबाद 860 रुपए, हैदराबाद 905 रु, वाराणसी 916.50 रु, पटना 951 रु शामिल है।


Leave a Reply