Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिद्धू परिवार सहित पहुंचे ऋषिकेश, कैंसर से लड़ रही पत्नी की इच्छा को किया पूरा
Navjot Sidhu reached Rishikesh with family

नवजोत सिद्धू परिवार सहित पहुंचे ऋषिकेश, कैंसर से लड़ रही पत्नी की इच्छा को किया पूरा

पंजाब : खबर है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार सहित ऋषिकेश पहुंचे। नवजोत सिद्धू ने अपने परिवार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी नवजोत कौर बीते कुछ समय से कैंसर से लड़ रही हैं और अब उनकी कीमोथैरेपी भी चल रही है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि यहां आकर गंगा स्नान करना उनकी पत्नी की इच्छा थी। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा- मेरी पत्नी की दिली इच्छा को पूरा किया… ऋषिकेश में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पवित्र गंगा में एक डुबकी लगाई !! हर-हर गंगे, नमामि गंगे

उनके दोनों बच्चे बेटा करण सिद्धू व राबिया सिद्धू भी साथ हैं। नवजोत सिंह ने परिवार सहित गंगा में डुबकी भी लगाई और परिवार के साथ नेचर के बीच समय भी व्यतीत किया है।


Leave a Reply