Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बाबा सोढल मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने लिया अहम फैसला
Municipal Corporation took an important decision for the convenience of devotees regarding Baba Sodhal Fair.

बाबा सोढल मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने लिया अहम फैसला

जालंधर : बाबा सोढल का प्रसिद्ध मेला 28 सितम्बर को मनाया जा रहा है। वहीँ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने सोढल मंदिर के ठीक सामने कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया है। इस कंट्रोल रूम में बैठने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है जो मेले से एक दिन पहले यानी 27 सितंबर से मेले के एक दिन बाद यानी 29 सितंबर तक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। स्टाफ के पास मशीनरी भी उपलब्ध रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आए।

बता दें कि कल स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने 28 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को मेले से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा ताकि मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।


Leave a Reply