Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing सांसद अमृतपाल सिंह की राजनीतिक पार्टी का एलान

सांसद अमृतपाल सिंह की राजनीतिक पार्टी का एलान

पंजाब : पंजाब की सियासत में एक और पार्टी जुड़ गई है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी गई है। इस पार्टी की घोषणा श्री मुक्तसर साहिब में अमृतपाल सिंह गुट द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान की गई। इस पार्टी का नाम ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ रखा गया है।पहले अमृतपाल सिंह की वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी थी। अब सियासी पार्टी के तौर पर रजिस्टर्ड हो गई है। पहले इस पार्टी का नाम अकाली दल आनंदपुर साहिब के नाम पर रखा जाना था लेकिन चुनाव आयोग ने अकाली दल वारिस पंजाब दे नाम को मंजूरी दी। बता दें कि चुनाव कमीशन के पास 3 नाम भेजे गए थे।

इस पार्टी की घोषणा अमृतपाल सिंह के गुट द्वारा ‘पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ, पंथिक एकता’ के दौरान की गई है। इस अवसर पर पार्टी की घोषणा के साथ-साथ पार्टी का एजेंडा भी साझा किया गया तथा पार्टी में भर्ती के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। अमृतपाल सिंह पार्टी अध्यक्ष होंगे।

बता दें कि अमृतपाल सिंह मार्च 2023 से जेल में हैं। उन्हें एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। उन्होंने जेल के अंदर से ही 2024 में खडूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 4 लाख से अधिक वोट मिले और लगभग 2 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल हुई।


Leave a Reply