नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि महानायक अमिताभ बच्चन ने दक्षिणी दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपना बंगला बेच दिया है। बता दे कि यह बंगला अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन के नाम पर था। वहीँ खास बात है कि सोपान से हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की यादें जुड़ी थी। बताया जा रहा है कि अमिताभ ने सोपान 23 करोड़ रुपये में निजोन ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर को बेच दिया है। आपको बता दे कि यह बच्चन परिवार का पहला मकान था। इसके अलावा यह बंगला तेजी बच्चन के नाम पर पंजीकृत था।