Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बड़ी वारदात , पेट्रोल पंप कर्मी पर फायरिंग कर बदमाशों ने लूटा रुपयों से भरा बैग

जालंधर में बड़ी वारदात , पेट्रोल पंप कर्मी पर फायरिंग कर बदमाशों ने लूटा रुपयों से भरा बैग

जालंधर : जालंधर में बड़ी वारदात की खबर है। पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की वारदात हुई है। शहर के बीचों बीच सरेआम पेट्रोल पंप कर्मी को गोलियां मारकर बदमाशों ने उससे कैश से भरा बैग लूट लिया। वारदात को 3 लुटेरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार पेट्रोल पंप कर्मचारी को एक गोली पैर और दूसरी पेट में लगी है। घायल अवस्था में कर्मचारी को अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसका हालत गंभीर है। वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

घायल की पहचान सागर के रूप में हुई है। सागर को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कितना कैश लूटा गया है, इसको लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना वर्कशॉप चौक के पास हुई। घटना वाली जगह से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply