Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में इमिग्रेशन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द किये गए

जालंधर में इमिग्रेशन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द किये गए

जालंधर : जालंधर जिले में अनाधिकृत इमिग्रेशन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई नजर आई है। जालंधर प्रशासन ने जिले में 50 फर्जी ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इन फर्मों ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के बावजूद अपने लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवाया है। फर्मों द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए है।

DC अग्रवाल ने लोगों को कानूनी नियमों की पालना न करने वाली इमिग्रेशन फर्मों से बचाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लोगों से केवल उन्हीं रजिस्टर्ड इमिग्रेशन फर्मों से संपर्क करने का आग्रह किया, जिन्होंने प्रशासन से उचित लाइसेंस प्राप्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि जालंधर प्रशासन जिले में चल रही ग्रुप इमिग्रेशन फर्मों पर लगातार नजर रखता है और बिना वैध लाइसेंस के कारोबार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने फर्मों की अनियमितताओं के कारण कुछ अन्य लाइसेंसों को भी समीक्षाधीन रखा है। डीसी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आने वाले दिनों में ये लाइसेंस रद्द भी किए जा सकते हैं। डीसी अग्रवाल ने विदेश जाने के इच्छुक उम्मीदवारों से हमेशा कानूनी इमीग्रेशन मार्ग चुनने का आग्रह किया। केवल पंजीकृत इमीग्रेशन फर्मों सलाहकारों से संपर्क करने की सलाह दी जिनकी सूची www.jalandhar.nic.in और www.emigrate.gov.in वेबसाइटों पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए लोग अप्रवासी महानिरीक्षक हेल्पलाइन 95306-41790 पर संपर्क कर सकते है या poechd@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते है।


Leave a Reply