Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing MDH मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 97 साल की उम्र में हुआ निधन
Mahashya Dharmpal Gulati, owner of MDH Masala Company, died at the age of 97

MDH मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 97 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्‍ली (अनिल ): महाशिया दी हट्टी (MDH) मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार को 97 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले दिनों वे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। गुलाटी का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने 5वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की और साल 1933 में स्कूल छोड़ दी थी। 1947 में देश विभाजन के बाद वह भारत आ गए। भारत आने के वक्त उनके पास केवल 1500 रुपये थे। उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए तांगा भी चलाया। इसके बाद उन्‍होंने दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली।

इससे पहले साल 1937 में उन्होंने अपने पिता की मदद से व्यापार शुरू किया था और उसके बाद साबुन, कपड़ा, हार्डवेयर, चावल आदि का कारोबार किया। वह आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच 2020 की सूची में शामिल भारत के सबसे बुजुर्ग अमीर शख्स थे। कभी कुल जमा पूंजी 1500 रुपये वाले हट्टी की दौलत आज 5400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

 

source link


Leave a Reply