Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना के डीसी ने दिए आदेश, सभी नॉन कोविड अस्पतालों व इंडस्ट्री को जमा कराने होंगे खाली सिलेंडर
Ludhiana DC orders, all non-Kovid hospitals and industry will have to submit empty cylinders

लुधियाना के डीसी ने दिए आदेश, सभी नॉन कोविड अस्पतालों व इंडस्ट्री को जमा कराने होंगे खाली सिलेंडर

लुधियाना (सनी ) : जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। अस्पताल बेड बढ़ाने को तैयार हैं लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए खाली सिलेंडर नहीं मिल रहे। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा सोमवार को अफसरों के साथ ऑक्सीजन उत्पादन प्लांटों पर पहुंचे, जहां प्रबंधकों ने खाली सिलेंडरी की डिमांड की। डीसी ने मौके से ही बतौर मजिस्ट्रेट आदेश जारी करते हुए सभी नान कोविड अस्पतालों व उद्यमियों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रशासन के पास जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए। डीसी ने चेतावनी दी कि कोई भी सिलेंडर अपने पास न रखे, प्रशासन की टीमें इंडस्ट्री और नोन काेविड अस्पतालों में छापेमारी करेंगी। अगर कोई पकड़ा गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि लुधियाना में ऑक्सीजन उत्पादन की अभी संभावना है लेकिन खाली सिलेंडरों की दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि शहर के छोटे छोटे अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। इसके बाद डीसी ने इंडस्ट्री व नान कोविड अस्प्तालों के संचालकों को आदेश जारी किए कि उनके पास जो भी ऑक्सीजन के सिलेंडर हैं, उन्हें तुरंत बाटलिंग प्लांट में जमा करवा दें और इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि जररूतमंदों को ऑक्सीजन मिल सके। डीसी ने कहा कि यह समय जीवन बचाने का है, इस समय जमाखोरी न करें। जमाखारों पर शिकंजा कसने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

 

source link


Leave a Reply