Latest news
पंजाब पुलिस शुरू करेगी ऑपरेशन प्रहार 2.0 : 12 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा AAP नेता लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार पंजाब में बड़ी वारदात : महिला की गोलियां मारकर हत्या जालंधर में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी घटना : 19 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या कलयुगी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी , पुलिस ने किया काबू संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी -रवनीत बिट्टू में तीखी बहस मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जड़ित प्राचीन गुफा के खुले द्वार बिक्रम मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी कल ज़मानत Breaking News : बिक्रम मजीठिया को SC से मिली जमानत, बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने की थी आज मुलाक़ात

India Living News

Hot News
You are currently viewing मंचूरियन रोल में छिपकली निकलने से मचा बवाल , दुकानदार ने मोबाइल टार्च की लाइट में बनाए थे रोल
Chaos erupted due to release of lizard in Manchurian roll, shopkeeper made rolls in mobile torch light

मंचूरियन रोल में छिपकली निकलने से मचा बवाल , दुकानदार ने मोबाइल टार्च की लाइट में बनाए थे रोल

लुधियाना : घर से बाहर का खाना मंगवाने के चक्कर में लुधियाना के एक परिवार की जान मुश्किल में पड़ गई। यहाँ बीआरएस नगर के जे ब्लाक स्थित चंदन चिकन रोल की दुकान से शुक्रवार रात को राजगुरु नगर से मंगवाए एग मंचूरियन व नूडल्स रोल में छिपकली निकली। यह रोल खाने के बाद घर के दो लोगों को पेट दर्द की शिकायत पर अस्तपाल ले जाना पड़ा। शनिवार को पीड़ित परिवार ने संबंधित दुकानदार की शिकायत जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पास की है।

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार राजगुरु नगर के दिलप्रीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने तीन एग मंचूरियन और नूडल्स रोल मंगवाए थे। उनके अलावा, पत्नी, बेटे और मां ने भी ये रोल खाए। दिलप्रीत ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्होंने मंचूरियन रोल खाना शुरू किया, उसमें उन्हें छिपकली दिखी। उन्होंने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों और पीसीआर मुलाजिमों को दी। इसके कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी व बेटे के पेट में दर्द शुरू हो गया। उन्हें अग्र नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार व दवाइयां देने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब इस बारे में बवाल बढ़ गया तो दुकान के मालिक ने अपनी गलती मान ली। उसने बताया कि बिजली गुल होने के कारण उसने मोबाइल टार्च की रोशनी में रोल तैयार किए थे। हो सकता है कि इस बीच छिपकली गलती से इसमें चली गई हो।

शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के सदस्य शिकायत देने सराभा नगर थाने में पहुंचे। वहां से उन्हें बताया गया कि यह मामला सेहत विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश गर्ग से इस मामले की शिकायत की है।

 

 

source link


Leave a Reply