नेशनल न्यूज़ : खबर है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 08:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है।भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।