Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Laddu Gopal : क्या आपके घर में भी हैं लड्डू गोपाल, तो इन नियमों का रखें ख़ास ख्याल
Laddu Gopal: If you have Laddu Gopal in your house too, then take special care of these rules.

Laddu Gopal : क्या आपके घर में भी हैं लड्डू गोपाल, तो इन नियमों का रखें ख़ास ख्याल

Laddu Gopal : भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। आज के समय में कई घरों में लड्डू गोपाल नज़र आ जाएंगे , वहीँ परिवारों में लड्डू गोपाल को परिवार के सदस्यों की तरह ही माना जाता है और उनकी सेवा की जाती है। लेकिन लड्डू गोपाल को घर में रखने के भी कुछ नियम हैं। इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते है इन नियमों के बारे में…….

1. लड्डू गोपाल, श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप है इसलिए बच्चे की तरह उनकी देखभाल करनी चाहिए। अगर आपने घर में लड्डू गोपाल को विराजमान किया है तो उन्हें कभी भी घर में अकेला न छोड़ कर जाएं। जहां भी आप जाते हैं उन्हें भी अपने साथ लेकर जाएं।

2. लड्डू गोपाल को रोज स्नान कराना जरूरी है। शंख में लक्ष्मी जी का वास माना गया है। इसलिए स्नान करवाते समय शंख का इस्तेमाल जरूर करें। इसके बाद यह पानी तुलसी के पौधे में चढ़ा दें।

3. स्नान के बाद लड्डू गोपाल को साफ-सुथरे और धुले हुए वस्त्र पहनाएं। कृष्ण भगवान को श्रृंगार अति प्रिय है, इसलिए वस्त्र पहनाने के बाद लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें। इसके लिए चंदन का टीका लगाएं और जेवर आदि पहनाएं। आरती के बाद उन्हें बेले के फूल और केला अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होते हैं।

4. लड्डू गोपाल को दिन में 4 बार भोग लगाना चाहिए। उनका भोग हमेशा सात्विक होना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में खाने में प्याज, लहसुन और मांस का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। आपकी रसोई में जो कुछ भी पकता है उसका भोग लड्डू गोपाल को जरूर लगाना चाहिए।

Disclaimer : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’


Leave a Reply