Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कृष्णा डायग्नोस्टिक ने आम आदमी क्लिनिक में फ्री टेस्ट सेवाएं देने से किया मना
Krishna Diagnostics refused to provide free test services at Aam Aadmi Clinic in Punjab

पंजाब में कृष्णा डायग्नोस्टिक ने आम आदमी क्लिनिक में फ्री टेस्ट सेवाएं देने से किया मना

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब में चल रही 500 आम आदमी क्लिनिक्स में मुफ्त टेस्ट की सेवाएं देने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने क्लीनिक पर सेवाएं देने से मना कर दिया है। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी विरोधी पार्टी के नेताओं व विधायकों के निशाने पर आ गई है।

हेल्थ एंड फेमिली वेल्फेयर पंजाब डायरेक्टर की तरफ से पूरे पंजाब के सिविल सर्जनों को ऑर्डर भेज इसकी सूचना दे दी गई है। जिसमें साफ लिखा है कि आम आदमी क्लिनिक्स पर सेवाएं देने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने 16 फरवरी 2023 को खत लिख जानकार दे दी थी कि 1 मार्च 2023 से वे आम आदमी क्लिनिक्स और अन्य सिविल अस्पताल व कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों पर अपनी सेवाएं बंद कर रहे हैं।

कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के हाथ खींच लेने के बाद पंजाब में खुले आम आदमी क्लिनिक्स की वर्किंग पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। सरकारी लैब में पहले से ही स्टाफ की कमी है और टेस्ट की गिनती अधिक है।


Leave a Reply