Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 72,330 नए केस और 450 से अधिक मौतें
know-the-situation-of-increasing-coronavirus-in-india

देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 72,330 नए केस और 450 से अधिक मौतें

नई दिल्ली (सनी ): देश में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 72,330 नए केस आये सामने । इस साल पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 459 और मौतों के साथ अब तक कोरोना की चपेट में आकर 1,62,927 लोग दम तोड़ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में लगातार 22वें दिन वृद्धि दर्ज जारी रही।

इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,84,055 हो गई है। यह कुल संक्रमणों का 4.78 फीसद है। ठीक होने की दर घटकर 93.89 फीसद हो गई है। इस साल 12 फरवरी को 1,35,926 सक्रिय मामले थे। ये कुल संक्रमणों का 1.25 फीसद थे। अब तक 1,14,74,683 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ मृत्यु दर 1.33 फीसद हो गई है।

 

source link


Leave a Reply