Latest news
हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing तैराकों की मदद से पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद
jalandhar-rural-police-caught-drugs-smuggler-malkeet-alias-kali-nine-kilogram-heroine-recovered

तैराकों की मदद से पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/ जालंधर, 7 सितम्बर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए तीन तैराकों को भेजने वाले बड़े तस्कर मलकियत सिंह उर्फ काली को गिरफ़्तार करके बड़ी सफलता दर्ज की है।

यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ बताया कि पुलिस टीमों ने काली के पास से 50 किलो हेरोइन की खेप में से 9 किलो और हेरोइन भी ज़ब्त की है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस खेप में से 22.5 किलो हेरोइन पहले ही बरामद की जा चुकी है, जिससे अब कुल बरामदगी 31.5 किलो हो गई है।

यह कार्रवाई, जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा हेरोइन की खेप हासिल करने के लिए तैर कर पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में जाने वाले नशा तस्कर जोगा सिंह, जिसके पास से 8 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, की गिरफ़्तारी से एक महीने से भी कम समय के अंदर अमल में लाई गई है। इससे पहले, एसएसओसी अमृतसर ने शिन्दर सिंह के तौर पर जाने नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया था, जिसके पास से 10 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी। इस माड्यूल से जुड़ी एक महिला नशा तस्कर अमनदीप कौर उर्फ दीप भाई को भी 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया गया था, जबकि एक अन्य नशा तस्कर शिन्दरपाल उर्फ पप्पू को महितपुर से 500 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने हेरोइन की इस बड़ी खेप की बरामदगी को पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही निरंतर जाँच और मुस्तैदी का नतीजा करार देते हुए कहा कि इस केस सम्बन्धी अगली-पिछली कड़ियों की बारीकी से जांच के बाद ही जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फ़िरोज़पुर के गाँव टेंडियां के रहने वाले नशा तस्कर मलकीयत काली को गोराया के नज़दीक बोपाराय नहर के पुल से कंधे में डाले बैग में छिपा रखी हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एसएसपी जालंधर ग्रामीण मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि मुलजिम मल्कीयत काली ने खुलासा किया कि वह हैदर अली के तौर पर जाने जाते पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर के लगातार संपर्क में था, जिसने हवाला के द्वारा पैसे का लेन-देन करने बदले भारत में हेरोइन की खेप की तस्करी करने में उसकी मदद की थी।

मल्कीयत काली ने यह भी कबूला कि उसने जोगा सिंह को, दो अन्य व्यक्तियों के साथ, नदी के रास्ते के द्वारा 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए पाकिस्तान भेजा था, जोकि उसकी पार्टी और जोगा सिंह की पार्टी के बीच बराबर बांटी जानी थी। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है और पुलिस टीमें इस माड्यूल में शामिल बाकी नशा तस्करों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 123 तारीख़ 07/ 09/ 2023 को एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत थाना गौराया में दर्ज की गई है।


Leave a Reply