Latest news
हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत PSEB 8वीं का रिजल्ट हुआ घोषित : फरीदकोट की छात्रा ने 600 में से 600 अंक किये हासिल पावरकाम के जेई ने किया दो करोड़ का घोटाला : पुलिस ने दर्ज किया केस Himachal News : कुल्लू में भारी भूस्खलन, भरभराकर गिर गया रिहायशी भवन क्या आप भी हर बार फेंक देते हैं खरबूजे के बीज, तो मत करें ये गलती नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , 7 बाइक-एक्टिवा समेत 2 चोर किये अरेस्ट
Jalandhar police got big success, 7 bike-activa including 2 thieves arrested

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , 7 बाइक-एक्टिवा समेत 2 चोर किये अरेस्ट

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने 2 चोरों को अरेस्ट किया है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मेजर सिंह ने सतलुज चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मॉडल टाउन की तरफ से एक्टिवा पर 2 युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वो पीछे मुड़कर भागने लगे। हालांकि तभी उनकी स्कूटी स्लिप हो गई और ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से वो पकड़े गए।

पुलिस जांच में वह स्कूटी के कोई कागजात पेश न कर सके तो खुलासा हो गया कि यह चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गांव अकबरपुर के रणजीत पासवान और उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के साइगाम गांव के महेश पांडे को अरेस्ट कर लिया।पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने माडल टाउन स्थित गीता मंदिर के बाहर से चोरी की। इसके बाद पुलिस ने उनसे बाइक नंबर PB08BM8320, PB08AM6912, PB08CD3758 और एक्टिवा नंबर PB08CK1957, PB08BY4182, PB08DD4140 व PB08BP0850 बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि रणजीत रिक्शा और महेश बग्गी चलाता है। दोनों की उम्र 19 साल है और यह कांग्रेस भवन के सामने चावला जनरल स्टोर के पास रहते हैं। इनके खिलाफ पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं।

 

 

source link


Leave a Reply