Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 तस्करों समेत 150 किलो पोस्त की जब्त

जालंधर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 तस्करों समेत 150 किलो पोस्त की जब्त

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसी के साथ ही सेना के उपकरणों से भरे एक ट्रक से 150 किलोग्राम पोस्त बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार, कपूरथला जाने वाली ट्रेन को मकसूदां में बिधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोका गया, जिसके बाद तलाशी ली गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ ​​मंगा निवासी फत्तूडिंगा और जगदेव सिंह उर्फ ​​जग्गू निवासी बूटा गांव सुभानपुर के रूप में हुई है। दोनों कपूरथला के रहने वाले हैं। पत्रकारों से बातचीत में सीनियर पुलिस कप्तान हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि यह ऑपरेशन करतारपुर सब-डिवीजन के डीएसपी सुरिंदर पाल के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण के सीआईए स्टाफ द्वारा चलाया गया।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने ट्रक नंबर पीबी10-एचजे-2832 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से सेना के साजो-सामान में छुपाया गया 150 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इस संबंध में एनडीपीएस द्वारा पुलिस स्टेशन मकसूदां, जिला जालंधर ग्रामीण में एफआईआर नंबर: 81 दिनांक 24.09.2024 दर्ज की गई थी।

एक्ट की धारा 15सी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मंगल सिंह और जगदेव सिंह ट्रक मालिक बलवंत सिंह के साथ मिलकर झारखंड से कपूरथला में नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। जांच के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने सैन्य उपकरणों की आड़ ली। तस्करी मामले में सेना से जुड़े दस्तावेजों के इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस ने आगे की जांच के लिए सेना की खुफिया एजेंसी से भी संपर्क किया है।


Leave a Reply