Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधरः बोलैरो गाड़ी में 20 वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपी काबू, सिविल हॉस्पिटल में दाखिल आरोपी
Jalandhar: 3 accused arrested for committing 20 crimes in Bolero vehicle, accused admitted to civil hospital.

जालंधरः बोलैरो गाड़ी में 20 वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपी काबू, सिविल हॉस्पिटल में दाखिल आरोपी

जालंधर: पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन  हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की हिदायतों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक दोषी मौके से फरार हो गया है। जबकि तीन को काबू कर लिया गया है। इनमें से दो सगे भाई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलैरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा नई सब्जी नागरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की बोलैरो गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे है। जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल, बोलैरो गाड़ी बरादम की है। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने कुछ दिन पहले दो किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी जांच दौरान दूसरे आरोपी को नाम जदकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसी तरह कुछ दिन पहले ट्रैवल एजेंट पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच दौरान वारदात से पहले रेखी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।


Leave a Reply