Latest news
पंजाब के होशियारपुर में AAP नेता की हत्या: हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां कई बार कुछ महिलाओं के चेहरे पर क्यों उग जाती है दाढ़ी ? पंजाब में कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की बीच खुले स्कूल blinkit ने हटाया '10 मिनट में डिलीवरी' का दावा: जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट हटाएंगे समाज सेवक शुभम चलाना की तरफ से सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं पंजाब में कार नहर में गिरी : पानी में डूबने से मां और ढाई साल की मासूम की मौत पंजाब में दुखद घटना : ठंड से बचने के लिए कमरे में लगाई अंगीठी ने 3 सदस्यों की जान ली दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति के साथ साइबर ठगी, 15 करोड़ लुट गए जालंधर में रैस्टोरैंट, क्लब और खाने-पीने की जगहें रात 12 बजे तक बंद करने का आदेश जारी ओडिशा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में कुल 14 लोग सवार थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing इसरो ने PSLV C49 से 10 उपग्रहों को किया सफलतापूर्वक लॉन्च , प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
ISRO successfully launches 10 satellites with PSLV C49, Prime Minister Modi congratulates scientists

इसरो ने PSLV C49 से 10 उपग्रहों को किया सफलतापूर्वक लॉन्च , प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

बेंगलुरु (अनिल ): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया है। इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों (Satellites) को लॉन्च किया। इसमें से 9 अंतरराष्ट्रीय उपग्रह हैं, जबकि एक भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) है। ISRO ने बताया कि सभी नौ ग्राहक उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में अलग हो गए और इंजेक्ट किए गए हैं। पीएम मोदी ने आज PSLV-C49 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो और भारत के अंतरिक्ष उद्योग को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस के के समय में हमारे वैज्ञानिकों ने समय सीमा को पूरा करने के लिए कई बाधाओं को पार किया है।

बता दें कि जिन 10 उपग्रहों की आज लॉन्चिंग हुई है उनमें से भारत का एक, लिथुआनिया का एक, लक्समबर्ग के चार और अमेरिका के चार सैटेलाइट हैं।बता दें कि ‘अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट’ ‘अर्थ ऑब्जरवेशन रिसेट सैटेलाइट’ का ही एक एडवांस्ड सीरीज है। इसके जरिए बादलों के बीच से भी पृथ्वी की साफ तस्वीर खींची जा सकती है। यह सैटेलाइट दिन के अलावा रात में भी तस्वीरें खींचने में सक्षम है। इसमें सिंथेटिक अपर्चर रडार लगा हुआ है, जिससे किसी भी मौसम में पृथ्वी पर नजर रखी जा सकती है।

 

 

source link


Leave a Reply