Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायल और अमेरिकी हमले में मौत

इंटरनेशनल न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में खामेनेई की मौत का दावा किया और उन्हें इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, मिलिट्री और दूसरी सुरक्षा और पुलिस फोर्स के सदस्य अमेरिका से इम्यूनिटी मांग रहे हैं।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गए हैं। यह सिर्फ ईरान के लोगों के बारे में इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है,जिन्हें खामेनेई और उनके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया।’ ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के दूसरे नेता भी मारे गए हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या की पुष्टि करते हुए उन्हें “शहीद” घोषित किया है. यह बयान ट्रंप द्वारा खामेनेई की हत्या की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है, खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है और सात दिनों का सार्वजनिक अवकाश भी रखा गया है।


Leave a Reply