Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा की तरफ से 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर व डी.सी.पी को दिया निमंत्रण पत्र
Invitation given to Police Commissioner and DCP for 13th Annual Vishal Langar on behalf of Jai Maa Chintpurni Naujawan Sabha

जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा की तरफ से 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर व डी.सी.पी को दिया निमंत्रण पत्र

20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर

जालंधर (अनुराग) 25 जुलाई 2023 : जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है। संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, महासचिव रामपाल वर्मा, डाक्टर सुरेश कुमार सेठी, सरवन शमां लाहौरिया, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।

संस्था के कैशियर सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी – चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है।
उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट – व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे ।

संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply