Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing गोल्डन टेंपल के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार
Information about bomb near Golden Temple created panic, accused youth arrested

गोल्डन टेंपल के पास बम की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार

अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास 4 बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर आए फोन के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और रात भर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को इस पूरी कार्रवाई में बम तो नहीं मिले, लेकिन एक युवक को हिरासत में लिया गया। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए यह शरारत की गई थी।

घटना रात तकरीबन 1 बजे की है। मध्यरात्रि को गोल्डन टेंपल में श्री अकाल तख्त साहिब के पिछली तरफ बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। जिसके बाद गोल्डन टेंपल के आसपास पुलिस भी बढ़ा दी गई और सर्च अभियान शुरू किया गया। काफी समय सर्च के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले का डेटा खंगालना शुरू कर दिया।

पुलिस ने कंट्रोल रूम से डिटेल निकाली और फोन के मालिक का पता लगाया। जांच में पता चला कि वे फोन चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोशिश नहीं छोड़ी।डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि शरारती युवक की पहचान मजीठ मंडी निवासी गगनदीप सिंह (20) के तौर पर हुई है। शरारती युवक ने कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया था। बीच-बीच में वह फोन को ऑन ऑफ कर रहा था। सुबह जब आरोपी ने फोन को ऑन किया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Leave a Reply