Latest news
Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिवाली से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि दिवाली के त्योहार से पहले लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज से यानि एक नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी है।

कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बीते महीने एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1731.50 रुपए के दाम पर मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 101.50 रुपए मंहगी हो गई है।

मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपये महंगा हुआ है। चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 1999.50 रुपए पर आए गए हैं और ये 101.50 रुपये बढ़ गए हैं। कोलकाता की बात करें तो यहां रसोई गैस के दाम भी 103.50 रुपए बढ़ गए हैं जिसके बाद अब 1943 रुपए पर आ गए हैं। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।


Leave a Reply