नई दिल्ली : आपको बता दे कि रूस और यूक्रेन के बीच चले आ रहे तनाव ने अब युद्ध का रूप ले लिया है। वहीँ इस बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके अलावा उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है कि आप जहां कहीं भी हों सुरक्षित रहें। वहीँ यूक्रेन ने नागरिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस कारण वहां से भारतीय नागरिकों की निकासी में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। वहीँ दूतावास से जारी बयान में कहा गया है कि वो नागरिकों की निकासी के लिए वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं। जैसे ही इस संबंध में कोई पुख्ता इंतजामों को अंतिम रूप दिया जाएगा, दूतावास इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करा देगा।