Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुआ ‘इंडिया’ गठबंधन, 31 मार्च को दिल्ली में महारैली
'India' alliance united to protest against Kejriwal's arrest, mega rally in Delhi on March 31

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुआ ‘इंडिया’ गठबंधन, 31 मार्च को दिल्ली में महारैली

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है।

Amazon से Vacuum Compression Storage Bags ख़रीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें

https://amzn.to/4cxKPHJ

इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में रैली का ऐलान किया। आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा। राय ने कहा, लोकतंत्र और देश खतरे में है।

देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला।


Leave a Reply