पंजाब : खबर मिली है कि कपूरथला के गांव बिधिपुर में 22 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष से तंग आकर घर के पंखे से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग पर विवाहिता को तंग करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की मां के बयान पर मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों को काबू कर लिया गया है। मृतका की पहचान काजल पत्नी लखविंदर सिंह वासी गांव बिधिपुर के रुप में हुई है।