Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing उमस भरी गर्मी से हैं परेशान तो अपनाइए ये ख़ास टिप्स, मिलेगा आराम

उमस भरी गर्मी से हैं परेशान तो अपनाइए ये ख़ास टिप्स, मिलेगा आराम

हेल्थ : आमतौर पर जुलाई महीने में बरसात का मौसम शुरू हो जाता है। इस वक़्त गर्मी के मौसम में बारिश होने से थोड़ी राहत तो मिल जाती है लेकिन उमस जरूर हो जाती है। वहीँ ये उमस भरी गर्मी और भी ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आपको उमस भरी गर्मी में थोड़ा आराम मिलेगा।

1. गर्मी में पानी की शरीर को ज्यादा आवश्यकता होती है। गर्मियों में पसीने के निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। ऐसे में पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसलिए गर्मियों में जरूरत के अनुसार रोजाना कम से कम 7 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

2. गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में गर्मी के साथ-साथ उमस भी ज्यादा होती है। ऐसे में खाने में उन चीजों को शामिल करें जिनकी तासीर ठंडी हो। जैसे कि बेल का शर्बत, केरी का पानी, आंवला भी हैं।

3. मौसम के हिसाब से ही कपड़े पहननने चाहिए। इस मौसम में कोशिश करें कि कॉटन के कपड़े ही पहनें। इन्हें पहनने से आपको आराम मिलेगा और गर्मी भी कम लगेगी।

4. गर्मियों में बाहर निकलते वक्त चेहरे और हाथ-पैर को ढककर ही जाएं। ऐसा न करने से एक तो स्किन टैन का खतरा होता है वहीं घमौरियां होने की संभावना भी रहती है। इसलिए धूप से बचाव करना बहुत जरूरी है।

5. गर्मियों में हल्के रंग के कपड़ों को ही पहनें। गहरे रंग के कपड़े अपनी तरफ रोशनी खींचते हैं जिससे अधिक गर्मी लगती है। इसलिए इस मौसम में हल्के रंग के कपड़े पहनने से आराम मिलता है।


Leave a Reply