Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रदूषण कम करने के लिए इस साल भी पटाखों पर रहेगा बैन सरकार का बड़ा फैसला
Government's big decision to ban firecrackers this year too to reduce pollution

प्रदूषण कम करने के लिए इस साल भी पटाखों पर रहेगा बैन सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने की योजना के तहत पटाखों के होलसेलर, दुकानदार,भंडारण और संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल रॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शहर में प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी किए जाएंगे। दिल्ली सरकार पिछले तीन वर्षों से सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया का पालन कर रही है। पिछले साल सरकार ने घोषणा की थी कि दिवाली पर शहर में पटाखे जलाने पर 6 महीने तक की जेल और जुर्माना होगा।उन्होंने कहा, ‘पिछले जनवरी से अगस्त तक दिल्ली में औसत AQI बहुत कम था। कल AQI 45 दर्ज किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। दिल्ली और बाहर से आने वाले प्रदूषण के कारण अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है।


Leave a Reply