Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवरात्रों पर श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ख़ुशख़बरी
Good news for the devotees visiting Mata Vaishno Devi on Navratri.

नवरात्रों पर श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ख़ुशख़बरी

जालंधर : रेलवे विभाग ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पैशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी के बीच चलने वाली स्पैशल ट्रेनें 04610/04609 (4 फेरे) को लुधियाना, जालंधर कैंट सहित कई रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेन संख्या 04610 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी स्पैशल ट्रेन 16 और 20 अक्तूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 11.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04609 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल ट्रेन 18 तथा 22 अक्तूबर को वाराणसी से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाहन 11.40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वतानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग मे शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, सहारनपुर , मुरादाबाद , बरेली , लखनऊ तथा सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी।


Leave a Reply