Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग , जानिए कब क्या हुआ

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग , जानिए कब क्या हुआ

वर्ल्ड न्यूज़ : खबर है कि अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में शनिवार की रात एक रैली में गोलियों की आवाज़ गूंजी. मिली जानकारी अनुसार गोली पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छूकर निकल गई, लेकिन इससे रैली में शामिल एक शख़्स की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस घटना ने साल 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. इससे देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को भी नुक़सान पहुँचा है. इस घटना से अमेरिका की राजनीति में कई दशक से बनी देश की सुरक्षा का भ्रम भी टूट गया है.

बताया जा रहा है इस गोलीबारी में ट्रंप को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनके लिए यह मामला काफ़ी क़रीबी भी हो सकता था.

हमले के बाद अमेरिका की शीर्ष जांच एजेंसी एफ़बीआई ने दावा किया है कि उसने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले हमलावर की पहचान कर ली है.एफ़बीआई के बयान में कहा गया है कि ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख़्स की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के तौर पर हुई है.शीर्ष जांच एजेंसी ने कहा कि ट्रंप पर हमले की विस्तृत जांच जारी है.


Leave a Reply