जालंधर : खबर है कि जालंधर में सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के मालिक, उनके बेटे व पत्नी पर उनकी बहू ने प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार इस मामले में जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य पुलिस के सामने आया है। जानकारी अनुसार जब सिटी ग्रुप के मालिक चरणजीत सिंह की बहू तंग होकर अमेरिका में चली गई और वहां पर मानसिक परेशानी के कारण एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गई तो पीछे से उनके बेटे ने जालंधर की अदालत में तलाक का केस दायर करके एक तरफा तलाक ले लिया।
इस मामले में NRI थाना पुलिस ने सिटी ग्रुप के मालिक चरणजीत सिंह, पत्नी परमिंदर कौर और बेटे हरप्रीत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 498A, धमकाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और विश्वासघात करने के लिए भारतीय दंड संहिता का धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया है। ये मामला हरप्रीत सिंह की पत्नी सीरत कौर की शिकायत पर NRI पुलिस थाना मोहाली में दर्ज किया गया है।
बता दे कि हरप्रीत पर उसकी पत्नी सीरत कौर ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। सीरत ने हरप्रीत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाते हुए NDPS एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस ने सिर्फ फैमिली डिस्प्यूट का ही केस दर्ज किया है। सीरत ने कहा है कि नशे की हालत में अकसर हरप्रीत उसके साथ मारपीट करता था। हरप्रीत के पास पिस्तौल है, जिससे वह उसे डराता धमकाता था।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने जो जांच रिपोर्ट लगाई है, उसमें साफ लिखा है कि सीरत कौर की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। रिश्तेदारों व नजदीकियों से पता चला कि सीरत की शादी परिजनों ने चंडीगढ़ के सबसे महंगे होटल जेडब्ल्यू मैरियट में की थी।
शादी पर करीब 5 करोड़ रुपया खर्च किया था। वहीँ पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि सीरत की शिकायत पर चरणजीत सिंह उनकी पत्नी परमिंदर कौर और बेटे हरप्रीत को अपने बयान दर्ज करवाने के लिए भी कई बार बोला गया, लेकिन उन्होंने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए।