Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक
Fierce fire in furniture market in Delhi, over a hundred shops burnt

दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, सौ से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक

नई दिल्ली (अनिल ): दिल्ली के शास्त्री पार्क में स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची, जब तक आग ने मार्केट को अपने आगोश में ले लिया था। करीब सात घँटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग के कारण मार्केट की सौ से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआत में शार्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुँची। मार्केट फर्नीचर की होने की वजह आग तेजी से फैलती चली गई, आग की लपटें ऊंची ऊंची उठ रही थी। आसपास के इलाकों में धुंआ भर गया। दमकल की 30 गाड़ियों ने आग करीब सात घँटे में आग पर काबू पाया। मार्केट में छोटी छोटी दुकानें है, दुकानदार रात के वक़्त लकड़ी का कई समान बाहर ही रखते हैं। मुख्य गेट को बंद किया जाता है। आग कैसे लगी अभी तक इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका।

 

source link


Leave a Reply