Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसानों ने मोहाली में लगाया पक्का मोर्चा, कहा – पंजाब सरकार ने मांगे न मानी तो बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसेंगे
Farmers set up a firm front in Mohali, said - If the Punjab government does not accept the demands, they will break the barricading and enter Chandigarh

किसानों ने मोहाली में लगाया पक्का मोर्चा, कहा – पंजाब सरकार ने मांगे न मानी तो बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसेंगे

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों ने मोहाली में पक्का मोर्चा लगा दिया है। किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ कूच किया। इस दौरान उन्होंने मोहाली पुलिस का पहला बैरिकेड तोड़ दिया। हालांकि वाईपीएस चौक पर लगे बैरिकेड के पास किसान रुक गए। वहीँ आगे चंडीगढ़ पुलिस का भी बैरिकेड लगा हुआ है। किसानों ने पंजाब की AAP सरकार को चेतावनी दी है कि कल सुबह तक उनकी मांगें मान ले अन्यथा वह सुबह चंडीगढ़ कूच करेंगे। वहीँ उन्होंने कहा कि अगर CM भगवंत मान की सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो फिर वह कोई बैरिकेड नहीं छोड़ेंगे। चाहे पानी की बौछार पड़ें या फिर डंडे, वह बिना डरे आगे बढ़ेंगे।

आपको बता दे कि पंजाब की AAP सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। वहीँ इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। बता दे कि सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। लेकिन किसान इसका विरोध कर रहे हैं। वह ऐलान कर चुके कि तय वक्त पर सभी जगह रोपाई होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के लिए पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने का जिम्मा सरकार का है। वह इसे पूरा करे। वहीँ इसके अलावा किसान गेहूं पर भी प्रति एकड़ 500 रुपए मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।

आपको बता दे कि आज पहले सुबह किसानों को CM मान से मीटिंग के लिए बुलाया गया था। लेकिन यह मीटिंग सुबह 11 बजे CM हाउस में होनी तय हुई थी। हालांकि अचानक सरकार ने सीएम से मीटिंग रद्द कर दी। वहीँ किसानों को अफसरों से मुलाकात के लिए बुलाया गया। जिससे किसानों ने इनकार कर दिया।

 


Leave a Reply