Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में किसानों ने JIO के मोबाइल टावर को बिजली कनेक्शन देने का विरोध किया , बिजली कर्मियों को वहां से बैरंग लौटाया
Farmers in Jalandhar protested against giving electricity connection to JIO's mobile tower, returning power workers from there

जालंधर में किसानों ने JIO के मोबाइल टावर को बिजली कनेक्शन देने का विरोध किया , बिजली कर्मियों को वहां से बैरंग लौटाया

जालंधर (संदीप ) : जालंधर के भोगपुर में उद्योगपति मुकेश अंबानी की JIO कंपनी के मोबाइल टावर को बिजली कनेक्शन देने का किसानों ने कड़ा विरोध किया। गांव सनौरा में जब बिजली कर्मी कनेक्शन जोड़ने गए तो दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद बिजली कर्मियों के साथ पुलिस काे भी भेजा गया लेकिन किसान विरोध से पीछे नहीं हटे। इसके बाद किसानों ने पुलिस थाने में स्पष्ट कर दिया है कि कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन खत्म होने तक JIO टावर की बिजली बहाल नहीं की जाएगी।

दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान हरसुलिंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विरोध में इस JIO मोबाइल टावर का कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद पंचायत ने भी प्रस्ताव पास किया कि जब तक आंदोलन खत्म नहीं होता, टावर को बिजली की सप्लाई न दी जाए। इसके बावजूद बिजली कर्मी वहां कनेक्शन जोड़ने पहुंच गए। जिसका गांव वालों व किसान संगठनों ने विरोध किया।

 

source link


Leave a Reply