Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट में दायर हुआ केस
Famous Punjabi singer Mankirat Aulakh's big problems, case filed in court

मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट में दायर हुआ केस

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने से चर्चा में आए पंजाबी गायक मनकीरत औलख के खिलाफ अब एक कोर्ट केस दायर हुआ है। दरअसल चंडीगढ़ जिला अदालत में दायर केस में उनके गीत ‘8 रफलां’ में कथित रूप से वकीलों के लिए आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। एडवोकेट सुनील मल्लन ने यह केस दायर किया है।

पिछले वर्ष यह एल्बम रिलीज हुई थी। इससे पहले एडवोकेट मल्लन दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘संजू’ में भी कथित रूप से वकीलों की छवि खराब करने को लेकर केस दायर कर चुके हैं। उस मामले में मूसेवाला की मौत के बाद भी अन्यों के खिलाफ केस जारी है।

पिछले साल भेजा था लीगल नोटिस

एडवोकेट मल्लन ने बताया कि मनकीरत औलख को 15 मई 2021 को लीगल नोटिस भी भेजा गया था। इसका संतोषजनक जवाब नहीं आया। कोर्ट से मांग की गई है कि यह गीत सोशल मीडिया से हटाया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को साथ लेकर यह आदेश जारी हों। इसके अलावा हर्जाना लेकर एडवोकेट वेलफेयर फंड में डाली जाए।

 


Leave a Reply