Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing एलन मस्क की कंपनी Starlink ने भारत में इंटरनेट सर्विस कीमतों का एलान किया

एलन मस्क की कंपनी Starlink ने भारत में इंटरनेट सर्विस कीमतों का एलान किया

नेशनल न्यूज़ : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक ने आखिरकार भारत में अपना रेजिडेंशियल प्लान लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8,600 रुपए प्रति महीने रखी गई है। जबकि एक बार खरीदने वाले हार्डवेयर की कीमत 34,000 रुपए होगी। कंपनी इसमें अनलिमिटेड डाटा, 99.9% अपटाइम, आसान सेटअप और 30 दिन का ट्रायल दे रही है

भारत के लिए स्टारलिंक प्लान की कीमतें
स्टारलिंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अब भारत के लिए प्लान का प्राइस दिख रहा है। इसमें 8,600 रुपए/महीने का सब्सक्रिप्शन, 34,000 रुपए का हार्डवेयर किट (डिश, राउटर आदि) और अनलिमिटेड डाटा शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को 30 दिन की ट्रायल सुविधा भी मिलेगी। ट्रायल की मदद से नए यूजर्स पहले सर्विस आजमा सकते हैं और फिर तय कर सकते हैं कि उन्हें इसे जारी रखना है या नहीं।

जल्द बिजनेस प्लान ला सकती है कंपनी
कंपनी के जरिए रेजिडेंशियल प्लान तो लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन बिजनेस प्लान से जुड़ी जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने कमर्शियल पैकेज और रोलआउट प्लान का एलान कर सकती है।

सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित होगा इंटरनेट

कंपनी का दावा है कि स्टारलिंक (Starlink) की सर्विस पूरी तरह सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित है, जो देश के किसी भी कोने से हाई-स्पीड इंटरनेट का एक्सेस दे सकती है. सेटअप भी यूजर खुद कर सकते हैं, बस इंस्टॉलेशन के बाद कुछ ही मिनटों में इंटरनेट चालू हो जाएगा. स्टारलिंक ने भारत में 30 दिन का फ्री ट्रायल भी ऑफर किया है, जिसके दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

मौसम खराब होने पर भी चलेगा इंटरनेट
Starlink की सबसे बड़ी खासियत इसका 99.9% अपटाइम और अत्यधिक स्टेबल कनेक्शन बताया जा रहा है. यानी मौसम या नेटवर्क डिसरप्शन का डर लगभग ना के बराबर रहेगा. हालांकि अभी यह सर्विस सभी लोकेशनों पर उपलब्ध नहीं है. वेबसाइट पर यूजर्स को सिर्फ अपना पिन कोड दर्ज करना होगा, जिसके बाद उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी.


Leave a Reply