Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने  काउंसलस फॉर सोशल कॉज  संस्था संग  हल करवाई वकीलों के लिए सुविधा केंद्र में काउंटर की समस्या
District Bar Association solves counter problems at Facilitation Center for Lawyers with Council for Social Cause

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने काउंसलस फॉर सोशल कॉज संस्था संग हल करवाई वकीलों के लिए सुविधा केंद्र में काउंटर की समस्या

जालंधर ( संदीप ) : आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और काउंसलस फॉर सोशल कॉज संस्था ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी जी से मुलाकात की और उन्हें सुविधा केंद्र में वकीलों को आ रही मुश्किलों के बारे में बताया जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारी से बात की और वकीलों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए|

जिसके बाद वकीलों ने सुविधा केंद्र के संबंधित अधिकारी से मुलाकात की और आ रही परेशानियों के बारे में बताया| मुलाकात के बाद संबंधित अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वकीलों के लिए सुविधा केंद्र में एक बिल्कुल अलग काउंटर रहेगा और उस काउंटर के ऊपर यह लिखवा भी दिया जाएगा|

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान श्री गुरमेल लीदड़, सचिव श्री संदीप संघा और काउंसलस फॉर सोशल कॉज संस्था के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट अर्जुन खुराना ने डिप्टी कमिश्नर और सुविधा केंद्र के संबंधित अधिकारी का तहे दिल से धन्यवाद किया| इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे एडवोकेट मनदीप खुराना, एडवोकेट मुकुल भगत, एडवोकेट मनदीप सिंह, एडवोकेट हरप्रीत कौर, एडवोकेट मनदीप कौर, डिनकी सहोता, एडवोकेट अंकित हस्तीर, एडवोकेट हिना|


Leave a Reply