Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ AAP पार्टी ने जालंधर DC ऑफिस के बाहर पुतला फूंक किया प्रदर्शन
AAP party burns effigy outside Jalandhar DC office against lathi charge on farmers in Haryana

हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ AAP पार्टी ने जालंधर DC ऑफिस के बाहर पुतला फूंक किया प्रदर्शन

जालंधर : हरियाणा के करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज के खिलाफ AAP पार्टी जिला जालंधर की तरफ से हरियाणा एवं केंद्र सरकार के खिलाफ डीसी आफिस के बाहर पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। यहाँ आप पार्टी के जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाए किसानों की आवाज को तालिबानी अत्याचार से दबाना चाहती है।

वहीँ लोक सभा इंचार्ज रमणीक रंधावा ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हुक्म से हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों पर किए लाठीचार्ज के कारण एक किसान की मौत हो गई है और 10 किसान गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। वहीँ शहीद हुए किसान सुशील काजल के परिवार के साथ जिला सचिव सुभाष शर्मा ने हमदर्दी जताते हुए कहा कि किसानी संघर्ष दौरान शहीद हुए किसान मजदूरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

वहीँ नरेन्द्र मोदी और खट्टर सरकार की आलोचना करते हुए जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा भारतीय संविधान के अनुसार मिले रोष प्रदर्शन के हक का इस्तेमाल कर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों के संवैधानिक हकों पर डाका मार रही है। और भाजपा सरकारें नागरिकों से संवैधानिक हक छीन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीँ देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने लाठीचार्ज के निर्देश देने वाले एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों को तुरंत नौकरी से बर्खास्त करके उनके खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आम नागरिकों पर जुलम करने से पहले जरूर सोचे।

 


Leave a Reply