Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing शादी समारोह में फूटा कोरोना बम, 135 संक्रमित मिले, पूरे इलाके को किया गया सील
cases-of-coronavirus-found-in-marital-program-135-infected

शादी समारोह में फूटा कोरोना बम, 135 संक्रमित मिले, पूरे इलाके को किया गया सील

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सक्तीगुड़ी गांव में शादी समारोह में कोरोना बम फूट गया है। पांच सौ की आबादी वाले इस गांव में अब तक 135 ग्रामीण संक्रमित हो चुके हैं। हर घर में एक से दो लोग संक्रमित मिले हैं। ग्राम पंचायत ने पूरे गांव को सील कर दिया गया है। ग्रामीणों को संक्रमण से बचाने के लिए गांव में बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम सक्तीगुड़ी गांव में एक से पांच अप्रैल के बीच कंवर परिवार में शादी थी। वर व कन्या दोनों पक्ष इसी गांव के हैं। इसलिए गांव के अधिकांश लोग इस शादी में शामिल हुए थे। सात अप्रैल को गांव में पहला संक्रमित मिला। इसके बाद धीरे-धीरे एक-एक कर लोग संक्रमित होते गए।

ऐसे में सरपंच रीना कंवर ने गांव में कोरोना जांच कराने का फैसला लिया। तीन दिन तक कैंप लगाकर जांच की गई। जांच में 135 ग्रामीण संक्रमित पाए गए। सक्तीगुड़ी के सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। दवा समेत अन्य जरूरी सामग्री का वितरण प्रशासन कर रहा है। वहीं, डाक्टर भी मोबाइल व वाट्सएप के माध्यम से संक्रमितों की जानकारी लेकर परामर्श दे रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply