Latest news
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं को सुनहरी अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का दिया न्योता
Schools and colleges will remain closed for two days due to the Lok Sabha by-election: Deputy Commissioner

डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं को सुनहरी अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का दिया न्योता

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सोमवार को कहा कि बीपीओ केंद्र मोहाली में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए 25 अगस्त को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) जालंधर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले के साथ-साथ कपूरथला और होशियारपुर जिलों के 18 से 35 वर्ष आयु के युवा लड़के और लड़कियां इस रोजगार मेले में 10+2 / ग्रैजूएशन शैक्षणिक योग्यता वाले भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों के पास हिंदी या पंजाबी भाषा में बातचीत करने में अनुभवी होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने इस काम के लिए एक डमेस्टिक बीपीओ को हायर किया है। केंद्र के लिए 1,80,000 रुपये तक का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो उम्मीदवार रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं वे इंटरव्यू में अपना बायोडाटा लेकर आएं और यदि बायोडाटा उपलब्ध नहीं है तो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करे।जॉब फेयर लोकेशन से फॉर्म-डी को भरा जा सकता है, जो आयोजन स्थल पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की कॉपी भी लानी होगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा 25 अगस्त को सुबह 9 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 313, तीसरी मंजिल, जिला प्रशासनिक परिसर, जालंधर में रिपोर्ट कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

 


Leave a Reply