Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली का होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड
Weekend curfew imposed in Delhi, many more restrictions also, read full information

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली का होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड

दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके मुताबिक अब राज्य का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। इसका आशय यह है कि अब सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तरह दिल्ली बोर्ड होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने शिक्षा के नए बोर्ड की स्थापना के लिए अनुमति दे दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, नया बोर्ड एक ऐसी प्रणाली बनाएगा, जो हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली से अलग होगा। यह बोर्ड रटने पर नहीं बल्कि विषयों को समझने पर जोर देगा। इसके अलावा बच्चों का परीक्षण 3 घंटे की अंतिम परीक्षा में नहीं होगा, बल्कि पूरे साल निरंतर मूल्यांकन के अधीन होगा। ” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से 20 से 25 स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के तहत आएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल चार से पांच साल में बोर्ड के अंर्तगत आ जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि बोर्ड की स्थापना करते समय अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से इनपुट लिया जाएगा और इसके आधार पर बोर्ड का गठन किया जाएगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि इस शिक्षा बोर्ड का मकसद व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होगी न कि केवल रटने तक ही सीमित रह जाएगा।

 

source link


Leave a Reply