Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में कस्टम विभाग ने साढ़े 47 लाख का सोना पकड़ा, तस्कर ने पेस्ट बना 3 कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में डाले
Customs department caught gold worth 47.5 lakhs in Amritsar, smuggler made paste and put 3 capsules in private part

अमृतसर में कस्टम विभाग ने साढ़े 47 लाख का सोना पकड़ा, तस्कर ने पेस्ट बना 3 कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में डाले

अमृतसर : खबर है कि अमृतसर में कस्टम विभाग ने साढ़े 47 लाख का सोना पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार शारजाह से आए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह यह आरोपी सोने की पेस्ट बनाकर तस्करी कर रहा था, ताकि मेटल डिटेक्टर से उसे बचाया जा सके।

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुबई से आया प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पैसेंजर्स का चेक-आउट चल रहा था। कस्टम विभाग की सतर्कता और इनपुट के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन जब गहनता से उसकी जांच की गई तो उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) से सोने की पेस्ट के 3 कैप्सूल मिले।

कस्टम विभाग ने कैप्सूल मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। सोने की पेस्ट का कुल वजन 1.072 किलो आंका गया। लेकिन जब उस पेस्ट को सोने में बदला गया तो उसका कुल वजन 778 ग्राम था। सोने की इंटरनेशनल वैल्यू 47.45 लाख रुपए आंकी गई है।


Leave a Reply