Latest news
चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, मचा हड़कंप अब इन पंपों पर बढ़े प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा! पंजाब के CM भगवंत मान ने 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन को दी हरी झंडी LPG संकट : अब फिर से राशन की दुकानों पर मिलेगा मिट्टी का तेल नेपाल में 14 अप्रैल तक सभी कोचिंग सेंटर्स को बंद करने का आदेश जालंधर निगम हाउस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ होता है ? पंजाब : जैक से मकान ऊपर उठाने का काम चल रहा था, ताश के पत्तों की तरह अचानक ढह गया मकान पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता, पूर्व मंत्री का हुआ निधन धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से फाजिल्का पुलिस ने की पूछताछ

India Living News

Hot News
You are currently viewing World Cup में Team India की हार का सदमा सह नहीं पाया क्रिकेट का फैन, फांसी लगाकर दी जान
Cricket fan could not bear the shock of Team India's defeat in the World Cup, committed suicide by hanging himself

World Cup में Team India की हार का सदमा सह नहीं पाया क्रिकेट का फैन, फांसी लगाकर दी जान

नेशनल न्यूज़ : वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार से एक क्रिकेट फैन को ऐसा सदमा लगा कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुरा का रहने वाला 23 साल का राहुल लोहार टीम इंडिया का जबरा फैन है। वह रविवार को टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वसत था, लेकिन टीम इंडिया के हारने से वह काफी दुखी हुआ। वह डिप्रेशन में चला गया और रात को अपने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल एक दुकान पर काम करता था। रविवार को वह दुकान पर नहीं गया। उसने दोस्तों के साथ बेलियाटोर में सिनेमा हाल के सामने प्रोजेक्टर पर मैच देखा। मैच खत्म होने के बाद वह निराश होकर घर लौटा। उसने डिनर भी नहीं किया था। रात में करीब 11 बजे राहुल का छोटा भाई घर लौटा। वह राहुल से मिलने के लिए उसके कमरे में गया, लेकिन कमरे में अंदर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि राहुल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों को बुलाया और राहुल को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस इस एंगल से केस की जांच कर रही है कि क्या वाकई राहुल ने टीम इंडिया के हारने से दुखी होकर फंदा लगाया या फिर कोई और कारण है?


Leave a Reply