Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में काेराेना संक्रमित शवों के संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण शुरू
Construction of electric crematorium started in Jalandhar for cremation of Kareena infected bodies

जालंधर में काेराेना संक्रमित शवों के संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह का निर्माण शुरू

जालंधर : काेराेना वायरस पीड़ितों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए बिजली चालित शवदाह गृह का निर्माण मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। बीएसएफ चौक के निकट गुरु नानक पुरा रोड पर अमर बाग श्मशान भूमि में विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा और कांग्रेस नेता जगजीत सिंह जीता ने मशीन लगाने का काम शुरू करवाया। इस मशीन की स्थापना पर करीब 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। ये राशि पंजाब सरकार ने सीएम रिलीफ फंड से नगर निगम को जारी की है।

मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि वर्क आर्डर के तहत ठेकेदार को 2 महीने में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम स्थापित करना होगा। हालांकि ठेकेदार की यह कोशिश रहेगी कि इसे 1 महीने में ही स्थापित कर दिया जाए। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि इस समय काेराेना संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन हरनाम दास पुरा स्थित शमशान घाट को इस्तेमाल कर रहा है। वह क्षेत्र काफी आबादी वाला है, इसलिए, यह तय किया गया था कि इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम अमर बाग में लगाया जाएगा जो की आबादी से दूर है।

 

 

source link


Leave a Reply