Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
Jalandhar's police commissioner Gurpreet Singh Bhullar got the second dose of Corona vaccine

जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

जालंधर (सनी ) : सोमवार दोपहर को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के ऑडिटोरियम में बनाए गए सेंटर में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जालंधर में सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सेहत विभाग ने 60 सेंटरों की शुरुआत की। इनमें 47 निजी तथा 13 सरकारी अस्पताल शामिल है। वहीं आज भी कमजोर नेटवर्क तथा स्टाफ की कमी की समस्या का आलम बरकरार रहा।

श्री भुल्लर ने कहा कि कोरोना दोबारा से पैर पसारने लगा है। सावधानियों से इससे बचा जा सकता है। लोगों को खुद व अपने परिजनों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनना, भीड़ वाले इलाकों से जाने से परहेज करना, आपस में 2 गज की दूरी रखना तथा बार-बार हाथ धोने की नीतियों की पालना सख्ती से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है। सरकार की नीतियों के मुताबिक हर व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सके।

 

source link


Leave a Reply