Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने कपूरथला की मॉडर्न जेल का किया औचक निरीक्षण
CM Bhagwant Mann did a surprise inspection of Kapurthala's Modern Jail

CM भगवंत मान ने कपूरथला की मॉडर्न जेल का किया औचक निरीक्षण

कपूरथला : पंजाब के CM भगवंत मान ने सोमवार को कपूरथला की मॉडर्न जेल का औचक निरीक्षण किया और जेल अधिकारियों से बैठक की। इस मौके उन्होंने अधिकारियों को जेल के सुधार के बारे में निर्देश भी दिए, इसके अलावा उन्होंने कैदियों की बैरक में पहुंच कैदियों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में कैदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर उपलब्ध करवाने को लेकर जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। साथ ही जेल परिसर में परमानेंट तौर पर डॉक्टर तथा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे बाहर से अंदर फेंके जाने वाले मोबाइल तथा अन्य सामान पर रोक लगाई जा सके।

इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने यह भी बताया कि कुछ कैदियों की अदालत पेशी किसी कारणों से मिस हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा इसके लिए बेरको के साथ बने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम द्वारा वर्चुअल पेशी करवाने के प्रबंध को जल्द ऑपरेशनल किये जायंगे। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में पहले से स्थापित रेडियो उजाला के माध्यम से कैदियों को संदेश दिया और उन्हें अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया।


Leave a Reply