Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing सीआइए स्टाफ 1 की टीम ने एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
CIA Staff 1 team arrested 3 accused who tried to rob ATM

सीआइए स्टाफ 1 की टीम ने एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर : सीआइए स्टाफ 1 की टीम ने एक हफ्ते पहले पठानकोट चौक पर बैंक का एटीएम तोड़ लूटने की कोशिश करने के मामले में मास्टरमाइंड समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एटीएम तोड़ने की कोशिश में इस्तेमाल लोहे की राड व हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने जानकारी दी कि 1-2 अगस्त की रात को पठानकोट चौक पर संत वॉल्व के पास ICICI बैंक के एटीएम में मशीन तोड़ कैश चोरी करने की कोशिश हुई थी। पुलिस को बलदेव पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 7 एटीएम की सुपरविजन करता है। वह इन एटीएम सुबह खोलता है और रात को बंद करता है।

घटना वाले दिन उसे मुंबई हेड आफिस से फोन आया कि पठानकोट चौक पर कुछ लोग एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। फिर पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। सीआइए स्टाफ की टीम ने जांच के बाद हरगोबिंद नगर के रहने वाले प्रिंस कुमार, पप्पू और गौरव उर्फ गोरा को गिरफ्तार कर लिया। और उनसे एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की 2 राड व हथौड़ा बरामद कर लिया गया है ।

 

 

source link


Leave a Reply