Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर, परिवार से दुख सांझा किया
Chief Minister Bhagwant Mann reached Sidhu Musewala's house, shared grief with family

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर, परिवार से दुख सांझा किया

मानसा : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद आज मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला के परिवार से दुख साझा किया। इस दौरान सिद्धू के मां-बाप ने एक ही मांग उठाई कि मूसेवाला के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बेटे की मशहूरी ही उसकी दुश्मन बन गई। उन्होंने कहा कातिल न पकड़े गए तो फिर किसी और के बेटे की हत्या हो जाएगी। वहीँ सीएम भगवंत मान ने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। जल्द ही कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांव वालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। इसके चलते वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

 


Leave a Reply